by admin on | Sep 22, 2024 08:59 AM
रायपुर -: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रुबी सिंह के भाई रोहित तोमर और मैनेजर योगेश सिन्हा को पुलिस ने सूदखोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यवसायी रामकुमार गुप्ता को पांच लाख का लोन देकर उससे 30 लाख रुपये की वसूली की है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रोहित तोमर को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया और 13 सितंबर को गोपनीय तरीके से जेल भेज दिया गया। रोहित तोमर की गिरफ्तारी सार्वजनिक नहीं की गई। मीडिया को भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई।
होटल व्यवसायी को बंधक बनाकर कराए लिए हस्ताक्षर
शीतला पारा गुढ़ियारी निवासी पीड़ित व्यवसायी रामकुमार गुप्ता ने रोहित और मैनेजर योगेश सिन्हा पर कर्जा एक्ट, मारपीट, अपहरण समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर कराई थी। इसमें बताया गया था कि नवंबर 2023 में रोहित तोमर का मैनेजर योगेश सिन्हा घर पहुंचा और रोहित तोमर के पास चलने की बात कही। मना करने पर योगेश ने रोहित को फोन किया।
इसके बाद आरोपी रोहित घर आकर परिवार के सामने गालियां देने लगा। पिस्टल दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसे चंगोराभाठा क्षेत्र के एक घर में बंधक बना लिया।
रोहित तोमर और उसके मैनेजर ने मारपीट की। चेक और ग्रीन बांड पेपर में हस्ताक्षर करवाकर छोड़ दिया और फिर रुपये मांगे। आरोपी अब तक लाखों रुपए वसूल कर चुके हैं।
निगरानीशुदा गुंडा-बदमाशों में शामिल है रोहित
सूदखोर रोहित तोमर निगरानीशुदा गुंडा बदमाश है। आरोपित के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में नौ से ज्यादा प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपित सूदखोरी, मारपीट, धमकी देने के प्रकरण में जेल भी जा चुका है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News