by admin on | Sep 23, 2024 09:01 AM
सूरजपुर -: मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ क्वार नवरात्र मेला व्यवस्था की तैयारी के संबंध में अध्यक्ष लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम जे एन वर्मा, तहसीलदार,जनपद सीईओ ओडगी, ट्रस्ट के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस बैठक में आगामी क्वार नवरात्र में मेला संचालन एवं मंदिर दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिन्दुवार चर्चा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व नवरात्र में प्राप्त राशि एवं व्यय की गई राशि के संबध में चर्चा की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल हेतु पीएचई विभाग के माध्यम से मंदिर तक पानी सप्लाई के लिए पाईप लाईन बिछाना, यात्री के रुकने के लिए धर्मशाला भवन एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य द्वारा व्ही.आई.पी. मार्ग को दूरुस्त करने, आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था किए जाएं। उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि क्वार नवरात्र मेला को सफल बनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी इसलिए सभी सजग रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने इस नवरात्र के पहले दिन से लाइव मंदिर दर्शन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News