छत्तीसगढ़ Bilaspur

सिम्स में महिला के मौत की जांच करने कलेक्टर साहब ने दिए कड़े निर्देश , लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

by admin on | Sep 23, 2024 01:55 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सिम्स में महिला के मौत की जांच करने कलेक्टर साहब ने दिए कड़े निर्देश , लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

*लापरवाही या हत्या...!*

*आखिरकार यह स्वास्थ्य विभाग में चल क्या रहा है...!*

*सिम्स हॉस्पिटल में इंजेक्शन से महिला की मौत से मचा हंगामा,*

*परिवार एवं लोगों के आक्रोश के बाद, कलेक्टर ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा*

*सिम्स में महिला के मौत की जांच करने कलेक्टर साहब ने दिए निर्देश*

"आदित्य गुप्ता" 

बिलासपुर-: कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिम्स में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा।


अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है। समिति ने जांच भी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने अस्पताल में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा जिसमें मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर पर आना पड़े। इसके बाद मरीज को सीधे ही सम्बन्धित विभाग में उपचार के लिए रखा जाए। मरीज के परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें। निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे।

डॉक्टर बेन बनाए गए पीआरओ

सिम्स अस्पताल में डॉक्टर ए. आर. बेन, प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स विभाग को पीआरओ बनाया गया है। डॉक्टर बेन से मोबाइल नंबर 79999-01856 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने श्री बेन को हमेशा मोबाइल फोन चालू रख मीडिया को तत्परता पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment