by admin on | Sep 23, 2024 02:02 PM
*कवर्धा कांड की डरावनी कहानी...पुलिस कस्टडी में मौत के मामले ने पकड़ा तूल!*
*शिव प्रसाद साहू की फांसी पर झूलती लाश, रघुनाथ साहू की मोब लिंचिंग से मौत और अंत में प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत के पीछे का रहस्य...!*
*कवर्धा विवाद के बाद कलेक्टर और SP की छुट्टी तो हो गई लेकिन विपक्ष एवं समाज आज भी असंतुष्ट...*
*कवर्धा-कांड; मामले में मृतक प्रशांत की मां को सौंपा 10 लाख का चेक, दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे ग्रामीणों के बीच...*
*छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार का बड़ा एक्शन…TI सहित 23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच-2 हुए सस्पेंड- DSP का हुआ ट्रांसफर…*
*गोपाल वर्मा कलेक्टर और एसपी होंगे राजेश अग्रवाल*
"आदित्य गुप्ता"
रायपुर -: छत्तीसगढ़ के कवर्धा कांड पर सियासत तेज हो गई है। कवर्धा के लोहारीडीह बवाल मामले में राज्य सरकार ने तो बड़ी कार्रवाई कर दी है। किंतु मामला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है राज्य सरकार ने रेंगाखार थाने में पदस्थ थाना प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है। सभी को लाईन अटैच भी किया गया है। वहीं, एएसआई कुमार मंगलनम थाना सिंघनपुर, आरक्षक अंकिता गुप्ता को निलंबित किया गया है। साथ ही नक्सल ऑपरेशन कबीरधाम में पदस्थ पर्यवेक्षण-निरीक्षण अधिकारी डीएसपी संजय ध्रुव को हटा दिया गया है। जन्मेजय महोबे के स्थान पर श्री गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर श्री राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस श्री विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
कवर्धा-कांड मामले में डिप्टी सीएम पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने मृतक प्रशांत की मां को सौंपा 10 लाख का चेक..
आपको बता दें की शनिवार रात प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम लोहारडीह गांव पहुंचे। मृतक प्रशांत साहू की मां को दस लाख का चेक दिया। साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस इस घटना पर राजनीति कर रही है, भूपेश बताएं कि उनके कार्यकाल में ऐसी घटनाओं में क्या कार्रवाई की गई?
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह की घटना पर अनावश्यक भ्रम न फैलाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित कई नेता देर रात गांव पहुंचे थे। मृतक प्रशांत साहू के घर पहुंच कर डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनकी माता से मुलाकात की। उन्हें दस लाख रुपए का चेक दिया और शोक संवेदना जताई। बता दें कि, पुलिस कस्टडी में प्रशांत साहू की मौत हुई है, परिजन ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने गांव में राशन सामग्री के पैकेट्स बांटे। विजय शर्मा ने कहा कि, गांव में स्थिति सामान्य होते तक ग्रामीणों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
डिप्टी सीएम ने घटना की हर पहलुओं की जांच के दिए निर्देश
डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम ने घटना के हर पहलुओं की बारीकी और पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए हैं। हमने मृतक रघुनाथ साहू के घर का भी जायजा लिया। आगजनी में वहां भी नुकसान हुआ है। हर घटना चाहे शिवप्रकाश की मौत हो या रघुनाथ साहू की या फिर प्रशांत साहू की मौत सभी की जांच अलग-अलग की जाएगी।
सीएम ने कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जानिए छत्तीसगढ़ कवर्धा जिले के लोहारीडीह का पूरा घटनाक्रम
बता दें कि जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग-अलग कारण से जान चली गई. 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी. शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई. वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है. इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई. मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है.
विपक्ष के कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद कई जगहों पर रहा बेअसर
इधर, लोहारीडीह कांड को लेकर कल शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने डिप्टी सीएम गृहमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के गृह जिले में हुए घटना पर गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से रखी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है। लोहारीडीह मामले के घटना की जांच हाईकोर्ट की सिटिंग जज ने करने, मृतक कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग, जंगल रेंगाखार थाना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की है।
साहू समाज ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
गांव में तीन लोगों की मौत के बाद जिला साहू संघ ने बैठक कर आठ सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम Collector को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस द्वारा लोहारीडीह मामले में प्रदेश बंद के आह्वान का जिला साहू संघ ने समर्थन देने से इनकार किया है. मांगें पूरी नहीं होने पर साहू समाज ने उग्र आंदोलन का चेतावनी दी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News