by admin on | Sep 25, 2024 05:58 AM
अम्बिकापुर -: 25 सितंबर 2024 । राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 की शुरूआत की गयी जिसके तहत युवाओं में तम्बाकू उत्पाद के सेवन को छोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर कार्य करने की बात कही गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बताया गया कि युवाओं में तनाव, अवसाद का मुख्य कारण तम्बाकू का सेवन होना है। वर्तमान में तम्बाकू सेवन युवाओं में 80 प्रतिशत व बुजुर्ग लोगों में 20 प्रतिशत देखा जा रहा हैं। तम्बाकू के सेवन के स्थान पर योग व स्पोर्ट्स तथा व्यायाम को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो शरीर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ करियर में सफल होने में सहायक सिद्ध होता है।
तम्बाकू व उससे संबंधित उत्पाद शरीर में क्षणिक आनंद जरूर पैदा कर सकते है, परन्तु लगातार सेवन से शरीर खोखला हो जाता है। व कैंसर होने की संभावना 90 प्रतिशत से ज्यादा होती है। कार्यक्रम में सघन अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अरूनेष सिंह, संयुक्त संचालक व अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप, डॉ. भावना पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह व तम्बाकू मुक्त टीम के सदस्य, सत्यप्रकाश, प्रशांत कश्यप, वसीउर, शेखर राव, कमलनारायण, गौरव उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News