by admin on | Sep 26, 2024 06:42 AM
अम्बिकापुर :- 26 सितंबर 2024। कलेक्टर विलास भोसकर बुधवार को प्रशासनिक अमले के साथ उदयपुर के सुदूर गांव बांसढोढी पहुंचे। खेतों की मेड़ों से होते हुए, तीन पहाड़ी घाट और लगभग 8 किमी की पैदल चढ़ाई कर कलेक्टर अमले सहित पहुंचे और लोगों से बात कर गांव की स्थिति का जायजा लिया। आने-जाने को मिलाकर लगभग 16 किमी पैदल दूरी प्रशासनिक अमले द्वारा तय की गई है। बांसढोढी गांव पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट है जहां लगभग 16 परिवार निवास करते हैं। गत मंगलवार को जनदर्शन में आए बांसढोढी के वृद्ध ग्रामीण ने आंगनबाड़ी के संबंध में आवेदन कलेक्टर भोसकर के समक्ष दिया था। जिस पर आज कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम सहित प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा।
कलेक्टर भोसकर ने गांव पहुंचकर लोगों से बात की और उनकी जरूरतों से अवगत हुए। कलेक्टर भोसकर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की पेयजल, आवागमन, आंगनबाड़ी और विद्युत की समस्या पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से चर्चा की और यथाशीघ्र निराकरण के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत से चर्चा कर पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु कुआं निर्माण, आवागमन हेतु मुरूम सड़क, आंगनबाड़ी व गांव से ही सहायिका की नियुक्ति, विद्युत हेतु सोलर पैनल की स्थापना के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी स्वीकृत किए गए हैं। गांव वालों ने बताया कि पहली बार कोई कलेक्टर इस गांव पहुंचे हैं। उन्होंने बेहिचक कलेक्टर से संवाद कर अपनी बातें रखी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम, सीएमएचओ डॉ पीएस मार्को, सहित जिले एवं खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News