by admin on | Sep 28, 2024 02:37 PM
जशपुरनगर :- 28 सितंबर 2024 । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मनाए जा रहे आयुष्मान पखवाड़े के तहत 20 से 30 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम से आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत, आयुष्मान साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना एवं योजना के संबंध में जागरूकता का प्रसार करना भी इसका उद्देश्य था।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत शान्ति भगत, अध्यक्ष नगर पालिका राधेश्याम राम, उपाध्यक्ष नगरपालिका राजेश गुप्ता, जनप्रतिनिधि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न आयु वर्ग के साइकिल सवारों ने भाग लिया। जहां स्कूली बच्चों से लेकर शहर के नागरिकों तथा विभागीय अधिकारियों ने रणजीता स्टेडियम से लेकर जिला अस्पताल, महाराजा चौक, जैन मंदिर, बस स्टैंड होते हुए रैली का समापन रणजीता स्टेडियम में हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए।
इस अवसर अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. घनश्याम जात्रा, डीपीएम गणपत नायक, ज़िला परियोजना समन्वयक शिशिर सिंह परमार एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड धारी परिवार को पात्रता अनुशार 50 हज़ार से 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज प्रदान किया जाता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News