by admin on | Sep 29, 2024 01:52 PM
रायपुर :- 29 नवंबर 2024 । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय आब्जर्वर और राज्य आब्जर्वर समेत निर्वाचन मंडल, को धन्यवाद दिया है। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, सरकार का काम कैटलिस्ट की तरह होता है जो खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करता है। खेल मंत्री और शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के लिए कैश प्राइज, टीम को पुरुस्कृत करना और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देना शुरू किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार में सब कुछ बंद हो गया था। अब फिर से उन कार्यों को शुरू करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में ऊर्जावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है आवश्यकता है तो बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने और खेल खिलाड़ियों को सही से प्रमोट करने की। साथ ही खेल अकादमी और अच्छे प्रशिक्षण और उचित डाइट की भी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री साय अध्यक्ष बन गए हैं ऐसे में पूरी कोशिश होगी 2026 में छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया ओलंपिक टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाए। दो सालों में आयोजन के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, खिलाड़ी राज्य का ब्रांड एंबेसडर होता है वह देश दुनिया में प्रदेश की पहचान बनाता है। ओलंपिक संघ के माध्यम से कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल सके।
बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एक एक जिलों में खेलों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी लेने का भी सुझाव दिया। इसके लिए उद्योग घरानों के साथ मिलकर CSR मद से कार्य करने का सुझाव दिया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News