by admin on | Sep 29, 2024 02:03 PM
अम्बिकापुर:- सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मठपारा क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। वीडियो में एक महिला बच्ची को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है, जबकि बच्ची लगातार रहम की गुहार लगा रही है। इस वीडियो ने पुलिस और आम जनता का ध्यान आकर्षित किया है, जिसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सरगुजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में मारपीट कर रही महिला की पहचान प्रतिमा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों, विशेष रूप से गांजा, की बिक्री में लिप्त रही है। वीडियो में महिला खुद गांजा बेचने की बात खुलेआम स्वीकार करती नजर आ रही है। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि महिला गरीब बच्चों को गांवों से लाकर अपने घर में रखती है और उन्हें जबरन अपने धंधे में शामिल करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा आए दिन इन बच्चों के साथ इसी तरह की मारपीट करती रही है, जिसकी पुष्टि वायरल वीडियो से हो रही है। वीडियो में महिला द्वारा की जा रही मारपीट की तस्वीरें किसी बच्चे ने चुपके से रिकॉर्ड की थी, जिसने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
सरगुजा पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और मादक पदार्थों से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
“एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे एक महिला नाबालिग बच्ची को पीट रही थी। इसे पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है। महिला की पहचान प्रतिमा सिंह के रूप में हुई है, जो मणिपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। महिला के द्वारा गांजा बेचने और बेचाने की बात को लेकर नाबालिग से मारपीट की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।”
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News