by admin on | Sep 30, 2024 02:58 PM
अम्बिकापुर -: 30 सितंबर 2024। संभागायुक्त सरगुजा जीआर चुरेंद्र निर्देश एवं कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा अम्बिकापुर के कृषि सामग्री विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि विभाग पीएस दीवान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम की ओर से सभी मानकों का ध्यान रखते हुए जांच की जा रही है। इसी कड़ी में टीम में शामिल उर्वरक निरीक्षक अम्बिकापुर जे. आलम द्वारा शहर में संचालित दुकानों को अनियमितता के आधार पर नोटिस जारी किया जा रहा है एवं समयावधि में संतोषपूर्ण जानकारी के अभाव में वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।
इसी तारतम्य में निरीक्षण के द्वारा तहसील दरिमा में स्थित मेसर्स कृष्णा कृषि सेवा केन्द्र द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम व उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लघंन कर व्यापार किया जा रहा था एवं क्रेता को केश क्रेडिट मेमो प्रारूप में रसीद जारी न करना, उर्वरक भण्डारण वितरण का पंजी का संधारण न करना, बोर्ड पर उर्वरक स्कंध व विक्री दर का प्रदर्शन न करना, पॉस मशीन से भौतिक स्कंध का मिलान ना पाया जाना, भूमिहीन किसानों को अंगूठा लगाकर यूरिया खाद बिक्री और अन्य अनियमितता पाई गई, जिस पर उर्वरक निरीक्षक एवं टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए परिसर में उपलब्ध खाद की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया और समस्त उवर्रकों को जप्त कर लिया गया। साथ ही लाईसेंस निलंबन हेतु प्रस्ताव अनुज्ञप्ति अधिकारी जिला-सरगुजा को प्रस्तुत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नियम का उल्लंघन कर बिक्री करने वाले के ऊपर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News