by admin on | Sep 30, 2024 03:08 PM
शिवनाथ नदी घाट पर चलाया सफाई अभियान
रायपुर :- 30 सितंबर 2024 नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान लगातार शहर में चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा के तहत शिवनाथ नदी की सफाई की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खालसा स्कूल व अन्य स्कूलों और साइंस कॉलेज के युवाओं ने निगम के साथ मोर्चा संभालकर श्रमदान कर शिवनाथ नदी घाट की सफाई की। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम अमला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कॉलेज व स्कूली बच्चों ने शिवनाथ नदी के घाट से पॉलीथिन प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा कर नदी परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नदी के किनारे अत्यधिक मात्रा में पड़ी हुई पॉलीथीन व प्लास्टिक को निकला गया। नदी घाट में विसर्जित फूल मालाओं व पूजन सामग्री एवं पॉलीथीन सहित कचरे को निकालकर साफ किया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान में कॉलेज व विद्यालय के बच्चों के द्वारा कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है इसकी जानकारी दी गई। शिवनाथ नदी परिसर पर नगर निगम द्वारा बच्चों को अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही गई।इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ली. स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की आवाज बुलंद की।इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कुणाल, राहुल,एम्बेसडर स्वच्छता विश्वनाथ पाणिग्रही, आदि मौजूद रहे। सफाई के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए कहा गया कि नदी में कचरा विसर्जित नहीं करने का संकल्प ले जिससे पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।महापौर व आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत युवाओं व बच्चो के द्वारा सफाई अभियान में शामिल होना बहुत ही सराहनीय रहा।उन्होंने कहा छोटे छोटे प्रयासों से बड़े बड़े परिवर्तन संभावित हैं,सतत प्रयास,सतत सहभागिता,सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News