by admin on | Oct 3, 2024 01:51 PM
अम्बिकापुर -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को वर्चुअल रूप से सीतापुर के एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
एकलव्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गरिमामय उपस्थिति रही, जहां उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से विद्यालय का उद्घाटन किया कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने भाषण के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी एवं राष्ट्र के प्रति उनके त्याग एवं समर्पण पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विधायक टोप्पो ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे बच्चे अच्छे वातावरण में पढ़ें, यही हम सबकी इच्छा होती है, आज यह सुंदर भवन बन जाने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर पढ़ने कहा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से संचालित एकलव्य विद्यालय के नवीन भवन में लगभग 420 से अधिक छात्राओं के अध्ययन की सुविधा होगी। वर्तमान में कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं तक में छात्राएं अध्ययनरत हैं, आने वाले समय में कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं में छात्राएं अध्ययन करेंगी जिसमें विज्ञान और वाणिज्य संकाय प्रारंभ की जा सकती है।
इस अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर, जनपद पंचायत बतौली अध्यक्ष लीलावती पैंकरा, सरपंच शिवपुर भागीरथी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां सहित विद्यालय के शिक्षक तथा छात्राएं, आमजन उपस्थित रहे।
“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत लगाए गए पौधे, दिलाई गई स्वच्छता शपथ, स्वच्छता दीदियां हुईं सम्मानित :
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत विधायक टोप्पो ने वृक्षारोपण किया तथा वृक्ष लगाकर उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, वहीं स्वच्छता संवाद में अपने घर, मोहल्ले के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस अवसर स्वच्छता दीदियों को प्रमाणपत्र, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News