by admin on | Oct 4, 2024 05:57 AM
भ्रष्ट सिस्टम को लेकर सरगुजा में "सिस्टम का श्राद्ध" ..!
सड़क की मांग , सड़क पर श्राद्ध करने तक आई...सरगुजा में अनाथ बना लोकतंत्र... न कोई सुध लेने वाला न कोई सुनने वाला !
अंबिकापुर में जर्जर सडक को लेकर जागरूक नागरिकों ने सिस्टम का कर डाला श्राद्ध..!
कई दिनों के मांग पर विरोध का अनोखा कार्यक्रम बना चर्चा का विषय...
जिंदगी में मेरे द्वारा पहली बार किया गया ऐसा श्राद्ध - पंडित
"आदित्य गुप्ता"
अंबिकापुर :- अंबिकापुर के नागरिकों के द्वारा सड़क सत्याग्रह नामक अभियान लंबे समय से चलाया जा रहा है।इसके तहत शहर सहित जिले की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए ध्यान आकर्षित कराते हैं। शहर के जागरूक नागरिकों ने जर्जर सडक का अनोखी तरह से विरोध जताया है। नागरिकों ने बुधवार को शहर के घड़ी चौक पर सिस्टम श्राद्ध कर डाला।
दरअसल 2 अक्टूबर गांधी जयंती है और पितृ पक्ष का अंतिम दिन। इस दिन को शहर के जागरूक नागरिकों ने बदहाल हो चुके सिस्टम के श्राद्ध के लिए चुना। अंबिकापुर नगर निगम के साथ ही आस-पास की सडके बदहाल हो चुकी है। इससे सडकों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार प्रदर्शन के बाद भी सडकों की स्थिति नहीं सुधरी। सभी को ज्ञात है कि कुछ दिन पूर्व इन सडकों का पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सहित कलेक्टर ने भी जायजा लिया, लेकिन सडकों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यही कारण है कि शहर के जागरूक नागरिकों ने शहर के घड़ी चौक में सिस्टम का विधि-विधान से श्राद्ध किया और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सडक की स्थिति नहीं सुधरी, तो आगे शहर के नागरिक बिहार के गया जाकर सिस्टम का पिंड दान कर विरोध करेंगे। इस दौरान डॉ. गहिरवार ने कहा कि सडक चाहे नगर निगम की हो या एनएच या पीडल्यूडी की सभी सडकें खस्ताहाल है। चलना मुश्किल हो गया है। हमलोगों को न तो केन्द्र सरकार सुन रही है और न ही राज्य सरकार। निगम सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। हमलोग अनाथ हो चुके हैं। इस लिए सिस्टम का श्राद्ध किया गया है।
पंडित जी ने कहा, जिंदगी में मेरे द्वारा पहली बार किया ऐसा श्राद्ध
अंबिकापुर के जर्जर सड़क की हालत पर सिस्टम का श्राद्ध करने वाले पंडित राम नरेश पांडेय का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार सिस्टम का श्राद्ध जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कराया है। उनका कहना है कि वह खुद ही परेशान हैं इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अनोखे कार्यक्रम में शहर के जागरूक नागरिक राकेश तिवारी एवं अधिवक्ता विवेक सिंह ने श्राद्ध के कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान अभय पारोलकर, अजय इंगोले, त्रिभुवन सिंह, डॉ अपेक्षा सिह, महेंद्र सिंह टुटेजा , अधिवक्ता श्रवण गुप्ता,त्रिलोचन सिंह बाबरा, प्रेम शंकर द्विवेदी, सुप्रिया सिंह ,सुभाष राय ,सुभाष साहू, कृष्णानंद तिवारी ,उमाकांत पांडेय, विनोद सोनी,डा आवेश, अभिषेक, नेहा, सोमनाथ, आदर्श गुप्ता ,प्रियंक गोयल, आयुष गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नागरिक सक्रिय रहे
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News