by admin on | Oct 6, 2024 10:53 AM
प्रतापपुर :- नगर के बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की विशेष पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर की भारी संख्या में माताएं-बहनें, बच्चे, समिति के सदस्य, और नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा, जहां श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और जयकारों के साथ माता रानी जगह-जगह का स्वागत किया। इस दौरान नौ देवी रूप की झांकियां निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निकाली गई। पालकी में विराजित माँ चंद्रघंटा को श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ नमन किया। माता रानी की इस पालकी शोभायात्रा को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। नगर में यह पहली बार था कि ऐसी भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने समिति की सराहना की।
पूरे नगर में शोभायात्रा के दौरान धार्मिक गीत, माता के जयकारे और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। माताएं-बहनें, पुरुष और बच्चे पारंपरिक परिधान में माता रानी की आराधना करते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग पर नगरवासियों ने माता रानी की पालकी का भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों राजेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर नगरवासियों को एकजुट करने और धार्मिक भावनाओं को प्रकट करने के उद्देश्य से इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिससे यह नगर का एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बन गया। नगर में इस शोभायात्रा के सफल आयोजन पर समिति और नगरवासियों ने एकजुट होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और नवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर के समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान महिला मंडल से भारी संख्या में महिला समिति के अनिल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अनमोल शर्मा, शेखर शर्मा, सोनू कश्यप, शुभम कश्यप, ऋतिक तायल, नवीन सोनू जायसवाल,गोलू अग्रवाल, आयुष कश्यप, किरण जयसवाल, आयुष गोयल, मनीष तायल, प्रियांशु सोनी, अंकुश गुप्ता, देव अरमान शर्मा, डबल जायसवाल, बाबू जायसवाल सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News