by admin on | Oct 6, 2024 11:16 AM
खून से लथपथ मिली स्कूली छात्रा,मचा ह्ड़कंप
कोरबा -: कोरबा जिले के हरदी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला आया सामने । हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है. इस घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को 10:00 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी,लेकिन स्कूल समाप्त होने के काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। बाद में ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में करीब शाम 6.30 बजे पड़ा पाया गया। इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसे तत्काल हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब था जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम 7:00 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा.,जहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। जहां उसे अस्पताल लेकर पहुंचा गया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा सुबह स्कूल गए हुए थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है, उसे आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई होगी। इस पर पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के आला अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए छात्रा का हाल-चाल जाना। इस संबंध में पुलिस की माने तो घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जहां ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि छात्रा पानी टंकी पर चढ़ी हुई थी उसके बाद क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह इन सब बातों से पुलिस आशंका का व्यक्त कर रही है खुदकुशी करने पानी टंकी से नीचे छात्रा छलांग लगाई होगी। घटना स्थल से छात्रा के चप्पल और पैर के निशान मिले है। फिलहाल, पुलिस हकीकत की खोज मे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News