by admin on | Oct 7, 2024 04:00 PM
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसका सफल सम्पादन हो इसके लिए समय सीमा की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपें गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर होने वाला कार्यक्रम उत्कृष्ट स्तर का हो। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धि, महत्वपूर्ण योजना एवं सफल परियोजना को विशेष रूप से प्रदर्शित करने हेतु कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही 01 नवम्बर से 06 नवम्बर तक जिला मुख्यालय के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी सुनिश्चित करने की बात कही गई।
बैठक में ग्रामीण सचिवालय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें तय ड्यूटी चार्ट के अनुरूप सभी अधिकारी अपने कर्तव्य का वाहन करें और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर द्वारा किये गये। पंडों जनजाति के लिये लगाये जा रहे विशेष शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। पंडों जनजाति के हितग्राहियों को शत-प्रतिशत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाये, इसके लिये शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित रूप से उपस्थित होने की बात कही गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, एसडीएम जगन्नाथ वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News