by admin on | Oct 8, 2024 03:15 PM
अम्बिकापुर -: कलेक्टर विलास भोसकर मंगलवार को विकासखण्ड लखनपुर में ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम घटोन पहुंचे। इस दौरान डीएफओ तेजस शेखर, एसडीएम बनसिंह नेताम, सहित प्रशासनिक अमला नदी पार कर लगभग 5 किलोमीटर घाट-पहाड़ चढ़कर ग्राम घटोन पहुंचा। उन्होंने सड़क निर्माण की स्थिति का जायजा लिया तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। गांव में 35 परिवार निवासरत हैं।
कलेक्टर भोसकर ने ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्या एवं आवश्यकता के सम्बन्ध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने ग्राम में पानी की समस्या के सम्बन्ध में बताया, कलेक्टर भोसकर ने कुआं निर्माण के निर्देश देते हुए घरों में पेयजल पहुंचाने पाइप लाइन किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने बिजली हेतु सोलर हाई मास्ट लाइट प्रदान किए जाने, सामुदायिक शौचालय बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रसव हेतु महिलाओं को कुन्नी जाना पड़ता है, कलेक्टर भोसकर ने मितानीन की नियुक्ति हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में फ्लोर टाइल्स लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने ग्राम में ही बच्चों के टीकाकरण हेतु निर्देशित किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News