by admin on | Oct 8, 2024 03:17 PM
अंबिकापुर -: निवेश पर बेहतर लाभांश का लालच देकर कथित कंपनी है जेक्स फंड जिसने बाद में नाम बदलकर लुकोस इंटरनेशनल और उसके बाद फ्रिक मार्केट कर दिया गया था जिसके द्वारा पांच करोड़ रुपये की ठगी कर लिए जाने का आरोप निवेशकों ने लगाया है। मामले में सरगुजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा देश भर में कई हजार करोड़ की ठगी का आरोप है। कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण भी पंजीकृत किया गया है।
सोमवार को सरगुजा व जशपुर जिले के निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से मुलाकात की। निवेशकों ने बताया कि निवेश पर 10 प्रतिशत का लाभांश प्रतिमाह देने का वादा किया गया था।
पहले जिस कंपनी के नाम पर निवेश कराया गया था,बाद में उस कंपनी का नाम बदल दिया गया। कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थान होने का दावा भी किया था। देश भर में इसका करोबार था। आश्वासन दिया गया था कि किसी प्रकार कोई हेरा-फेरी नहीं होगा। बिना किसी शंका के राशि जमा कर सकते है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। निवेशकों ने पांच करोड़ की ठगी की बात कही है। दस्तावेजों की जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। कितना निवेशकों ने जमा किया है कितनी राशि उन्हें वापस मिली है,इसकी जांच में ही वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News