by admin on | Oct 9, 2024 05:34 PM
नरबलि या हत्या !
हत्यारों ने नाबालिक बच्चे के सिर को धड़ से किया अलग।
अंधविश्वास में कब तक चढ़ती रहेगी किसी के संतान की बली...!
05 दिन से गायब बच्चे का घर के करीब मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी, नरबलि की आशंका, पुलिस संदेहियों से कर रही पूछताछ
"आदित्य गुप्ता"
बलरामपुर -: छत्तीसगढ़ में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के तोरफा गांव में घर के सामने से रहस्यमय तरीके से गायब 10 वर्षीय मासूम का शव पांचवें दिन मिला है. बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे सिर कटा हुआ बरामद हुआ है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बलंगी पुलिस चौकी का है. वहीं इस मामले में ग्रामीण नरबलि की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के तोरफा गांव में पांच दिन पहले एक 10 वर्षीय बालक अपने घर के सामने से अचानक गायब हो गया था. उसकी खोजबीन परिजनों ने आस-पास के इलाकों में की, लेकिन बच्चा नहीं मिला. मामले की शिकायत परिजनों ने बलंगी पुलिस चौकी में की. शिकायत मिलते ही पुलिस मामले में जुट गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. वहीं आज सुबह बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे मिला है. बच्चे का सिर कटा शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं घटनस्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं ।इस मामले में एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News