by admin on | Oct 10, 2024 04:49 PM
15 दुग्ध विक्रेताओं से नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला
अम्बिकापुर :- नवरात्रि, दशहरा व दीपावली त्यौहार में सीमावर्ती राज्यों से नकली खोवा, मिलावटी दूध,घी, पनीर तथा गुणवत्ताहीन मिठाई के आपूर्ति की संभावना बढ़ जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अधिकांश मिठाईयां दूध एवं दुग्ध संबंधी उत्पादों से बनाई जाती है, जिले अंतर्गत अम्बिकापुर शहर में दूध की शतप्रतिशत आपूर्ति आसपास के जिलों के अस्थाई दुग्ध विक्रेता, हॉकर, फेरीवालों एवं मोबाईल वेण्डरों द्वारा की जाती है जिसमें मिलावट की आशंका सबसे ज्यादा होती है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नियंत्रक खाद्य एवं औषधी प्रशासन तथा कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में दूध एवं दुग्ध संबंधी उत्पादों में मिलावट के खतरे को देखते हुए अम्बिकापुर शहर में आने वाले समस्त दुग्ध विक्रेता, हॉकर, फेरीवालों एवं मोबाईल वेण्डरों का विभिन्न मार्गों एवं चौक-चौराहों में औचक निरीक्षण कर नमूना संकलन एवं जांच की कार्यवाही की जा रही है। इस तारतम्य में बंगाली चौक, गांधी चौक, एम.जी.रोड, बनारस रोड एवं खरसिया रोड से आने वाले कुल 15 दुग्ध विक्रेताओं से गाय का दूध, भैंस का दूध, मिश्रित दूध, पनीर एवं खोवा इत्यादि का नमूना संकलित कर परीक्षण व विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण, विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News